इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) इस समय अपने अन्तिम चरण पर है। सभी खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी के साथ प्ले ऑफ तक पहुंचने की कोशिश में लगे हुए हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ( Kolkata Knight Riders) के ऑल राउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर जो इस season में 8 करोड़ रुपए में KKR ने रिटेन कर लिया जो पिछले season में 20 लाख था ऐसे में एक खबर आई है कि एक साउथ इंडियन अदाकारा के साथ रिश्तों को लेकर माहौल गर्म है।

 

 

वेंकटेश अय्यर अपनी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। उनके सोशल मीडिया के फैंस ने उनके और साउथ इंडियन एक्ट्रेस के लिंक अप की खबर को काफी हवा दे दी है। जिसके बाद ये चर्चा का विषय भी बन गया है। जानिए क्या है पूरी बात

 

 

वेंकटेश अय्यर का नाम सुर्खियों में

 





 

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफी वेंकटेश अय्यर का नाम इस समय काफी सुर्खियों में है। ये आईपीएल से जुड़ी नहीं बल्कि वो सोशल मीडिया पर फैंस ने खिलाड़ी के एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप की खबर को काफी हवा दे दी है। जिसके बाद वो चर्चा में है। वेंकटेश अय्यर को उनकी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले साल के उनके शानदार प्रदर्शन के बाद रिटेन किया था। लेकिन इस साल उनका बल्ला कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया है।

 

इस एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप की खबर



 सोशल मीडिया पर वेंकटेश अय्यर और (Venkatesh Iyer) साउथ की अभिनेत्री प्रियंका जावलकर (Priyanka Jawalkar) एक दूसरे को फॉलो करते हैं। साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रियंका जावलकर (Priyanka Jawalkar) ‘टैक्सीवालाऔर एसआर कल्याण मंडपमजैसी कई साउथ मूवीज में नजर चुकी हैं। प्रियंका जावलकर (Priyanka Jawalkar) एक फिल्म एक्ट्रेस के साथ साथ मॉडल भी है।

 

जब वेंकटेश अय्यर ने उन्हें एक पोस्ट पर कॉम्प्लीमेंट दिया, तब फैंस ने इस पोस्ट को वायरल कर दिया। इस पोस्ट पर फैंस ने भी लाइक और कई कमेंट किए है। जिसके बाद से ये अफवाह होने लगे कि वेक्टेस अय्यर इन एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में है।


हालांकि ये सच नहीं है कि वे रिलेशनशिप में हैं क्योंकि कमेंट में ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा।